मलपुरा। थाना क्षेत्र के लालऊ गांव में पीपल का पेड़ शुक्रवार को अचानक दो भागों में बंटकर गिर गया। टहनी की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
लालऊ गांव के लोगों के अनुसार गिरा पीपल का पेड़ काफी पुराना था, जो पोखरी के पास मौजूद था। जिस समय पेड़ गिरा, उस समय गांव निवासी मुकेश (45) और सागर (20) छांव के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। मुकेश की मौत हो गई।