फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुसमरा चौकी इंचार्ज पर शिकायतकर्ता को पीटने और पाबंद करने का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव हुसैनपुर के रहने वाले एक युवक ने चौकी इंचार्ज पर पीटने व शांतिभंग में चालान करने का आरोप लगाया है। उसकी बाइक का भी चालान कर दिया गया। उसने रुपये देकर बाइक और मोबाइल छुड़ाया। एसपी को पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के रहने वाले आदेश कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने उनसे चार बिसे का बैनामा कराया और पूरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसकी शिकायत की तो जांच करने आई पुलिस विपक्षी से मिल गई और उन्हें ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। थाना समाधान दिवस में उसने डीएम व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कहा कि चौकी इंचार्ज कुसमरा उनके साथ गलत कर रहे हैं। इसी से नाराज चौकी इंचार्ज ने मंगलवार को उन्हें घर से बुलवाया और बाइक, मोबाइल कागज आदि छीन लिए। आरोप है कि उनकी पिटाई की गई और गालियां भी दी गईं। शांतिभंग में चालान कर दिया गया। जमानत के बाद बुधवार को बाइक मोबाइल लेने गए तो शाम तक परेशान किया गया। उनसे कहा कि पहले लिख कर दो कि शिकायत किसी और ने दी है। चौकी पर ही 500 रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया। मजबूरन उन्होंने किसी अन्य की ओर से शिकायत किए जाने की बात लिख कर दी। इसके बाद भी बाइक छोड़ने के लिए रुपये ले लिए गए। शिकायतकर्ता ने एसपी से चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। यह भी कहा है कि उन्हें किसी झूठे मामले में भी फंसा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें