फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईसीएचएस में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Thu, 19 Jun 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ईसीएचएस में मिलने वाली दवाइयों पर सवाल खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस को सौंपा गया है। भांवत रोड खरपरी निवासी एक्स नायक अशोक चौहान ने आरोप लगाया है कि पत्नी माधवी चौहान को किडनी की समस्या है। कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में उन्होंने दिखाया था जहां से उन्हें दवाइयां दी गई थीं। दवाइयां खिलाने के बाद उनको आराम हुआ। जब दोबारा दिखाने गए तो दवाइयां ईसीएचएस मैनपुरी से दी गईं। इन्हें खाने के बाद माधवी की हालत बिगड़ गई और वह डायलिसिस की स्टेज पर आ गई। उन्होंने इन दवाइयों को रिजेंसी अस्पताल कानपुर में दिखाया तो पता चला कि ईसीएचएस से मिली दवाइयां नकली हैं। उन्होंने ईसीएचएस में मिलने वाली दवाइयों को बंद करने, उच्च स्तरीय जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें