फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुशवाहा समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कुशवाहा समाज के पीड़ित लोगों की पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो महासभा उग्र आंदोलन करेगी। बताया कि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विभिन्न मामलों की लिखित शिकायत की थी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

महासभा ने थाना छत्ता क्षेत्र निवासी रवि कुशवाहा के मामले को प्रमुखता से उठाया। आरोप लगाया गया कि उनके नाबालिग बेटे के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में झूठी प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाद में समझौते के नाम पर रुपये वसूले गए। इसके अलावा थाना सैंया क्षेत्र में लाल सिंह कुशवाहा की पैतृक भूमि पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जे और थाना डौकी क्षेत्र में भूरी देवी की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठाया गया। साथ ही थाना बसई जगनेर क्षेत्र के रणधीरपुरा गांव में 13 वर्षीय छोटू कुशवाहा की हत्या का मामला भी उठाया गया। मौके पर प्रेमचंद कुशवाहा, रवि कुशवाहा, दिनेश, मानसिंह, दीवान सिंह, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें