फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 200 मीटर दौड़ में कुमकुम और निर्दोष प्रथम

Mon, 22 Jan 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने साप्ताहिक खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किया। विजेताओं का पुरस्कार वितरण सेंट केएम इंटर कालेज में आयोजित किया। 200 मीटर दौड़ में कुमकुम और निर्दोष अपने-अपने वर्ग प्रथम रहे। वहीं, जीके व निबंध लेखन में आलोक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

परिणाम इस प्रकार रहे : 200 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) : कुमकुम प्रथम, मोहिनी द्वितीय व प्रियंका तृतीय। छात्र वर्ग : निर्दोष प्रथम, सौरव द्वितीय व प्रशांत तृतीय। 400 मीटर दौड (छात्रा वर्ग) : संगम प्रथम, सुनीता द्वितीय व सेंकी यादव। छात्र वर्ग : संदीप कुमार प्रथम, लखन द्वितीय वप्रशांत कुमार तृतीय। जीके व निबंध प्रतियोगिता में आलोक यादव प्रथम, आदर्श गौर और सिद्धार्थ वाजपेयी व निधि द्वितीय तथा टीना व काजल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत के सह मंत्री तेजेंद्र लोधी, कार्यक्रम अध्यक्ष विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व तहसील प्रमुख रोहित पुंढीर ने आभार जताया। इस दौरान जिला संयोजक कुश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनुज द्विवेदी, नीरज बघेल, आदर्श गौर,नगर मंत्री संदीप ,भीकम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें