फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठंड में तेजी से बढ़ रहा सीओपीडी का खतरा

Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में बढ़ी ठंड ने सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीस) का खतरा बडा दिया है। जिला अस्पताल पर प्रतिदिन आठ से दस तक मरीज आ रहे हैं, जिसमें तीन से चार तक मरीजों की स्थिति गंभीर निकल रही है। इनको अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल पर मौसम से जुड़ी सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस की समस्या के मरीज आ रहे हैं। सांस से जुड़ी समस्या के एक दिन में 40 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिसमें से 25 प्रतिशत तक मरीजों में सीओपीडी निकल रही है। चिकित्सकों की मानें तो सामान्य मरीज को एक मिनट में 13 से 16 बार सांस लेनी होती है। सीओपीडी रोगी का श्वसन मार्ग अवरुद्ध हो जाने से एक मिनट में 30 बार तक सांस लेनी पड़ जाती है। ऐसे मरीज के लिए सावधानी की आवश्यकता होती है। मरीज का ठंड से बचाव आवश्यक होता है।



क्या है सीओपीडी
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीस फेंफड़ों की एक क्रॉनिक बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों में हवा के प्रवाह को रोकता है। इस स्वास्थ्य स्थिति में, फेफड़ों में सूजन आ जाती है जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को सांस लेने में दिक़्क़त, अतिरिक्त म्यूकस बनना, खांसी, और अन्य समस्याएं होती हैं। यदि इसे सही तरीके से समय पर इलाज नहीं किया जाए, तो सीओपीडी एक खतरनाक स्थिति होती है जो गंभीर हृदय समस्याओं, फेफड़ों के कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियां उत्पन्न कर सकती है।
विज्ञापन



बार-बार सांस फूलना

नाक या हवा मार्गों के बंद होने के कारण सीटी जैसी आवाज़ आना

छाती क्षेत्र में कसाव महसूस होना
म्यूकस का अत्यधिक स्राव होता है, जो सफेद, पीला, हरा या काले रंग का हो सकता है।
श्वसन तंत्र में संक्रमण होना

ऊर्जा की कमी और मतली आना
अचानक में वजन कमी आना
शरीर के विभिन्न जोड़ों में सूजन आना

मौसम में ठंड बढ़ने से सीओपीडी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले एक दो मरीज ही अस्पताल आ रहे थे, लेकिन ठंड बढ़ने के बाद से मरीजों की संख्या बढ़ी है।- डाॅ. संजीव सक्सेना, सीएमएस

मंडावली के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यज्ञ करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें