फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: डाक टिकट पर नजर आएगा ‘प्रयागराज का कुंभ’

Wed, 17 Oct 2018 03:57 PM IST
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डाक टिकट पर प्रयागराज का कुंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज का कुंभ डाक टिकट पर भी नजर आएगा। यूपी टूरिज्म ने प्रयागराज के कुंभ नाम से डाक विभाग में 5 हजार शीट डाक टिकट प्रकाशित कराए हैं। माई स्टांप योजना के तहत प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने कुंभ के लोगो वाले इन डाक टिकटों को प्रकाशित कराया है। इनकी कीमत पांच रुपये होगी। 
विज्ञापन


डाक टिकटों की इस शीट पर प्रयागराज के कुंभ की खासियत भी बयां की गई है। प्रयाग में होने वाले कुंभ से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ कुंभ पर भी ऐसे ही डाक टिकट जारी कराए थे। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी न केवल डाक टिकट, बल्कि जल्द ही स्पेशल कवर का विमोचन भी कराने की तैयारी कर रही है। 

मथुरा रिफाइनरी भी छपवा चुका ‘माई स्टांप’

डाक विभाग ने माई स्टांप योजना की शुरूआत की तो कई औद्योगिक घरानों, प्रतिष्ठानों, शैक्षिक संस्थानों और लोगों ने इसका फायदा उठाया। मथुरा रिफाइनरी ने 10 हजार शीट डाक टिकटों की छपवाई थीं, वहीं जीएलए विश्वविद्यालय ने एक हजार, नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन, सीआईआई समेत कई पर माई स्टांप के तहत डाक टिकट प्रकाशित हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

300 रुपये में 12 डाक टिकट

दरअसल, केवल पांच मानकों पर ही खरे उतरने वालों के लिए डाक विभाग हर साल डाक टिकट जारी करता है। इसके इतर माई स्टांप योजना के तहत लोग अपने और अपने प्रतिष्ठानों के फोटो वाले डाक टिकट छपवा सकते हैं। 

माई स्टांप में डाक विभाग 300 रुपये में 12 डाक टिकटों की शीट प्रकाशित करता है। इस शीट पर उससे जुड़ा लेख और ब्योरा भी होता है। 5 रुपये मूल्य की यह डाक टिकट कहीं भी डाक भेजने के लिए वैध है। 

अगर कोई भी व्यक्ति दो से 100 शीट तक छपवाना चाहता है तो उसे 10 फीसदी की छूट भी दी जाती है, वहीं 100 शीट से ज्यादा डाक टिकट छपवाने पर 20 फीसदी की छूट का प्रावधान है। आगरा मंडल में कई प्रतिष्ठान इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। 

खुशबूदार फूलों की महक वाले डाक टिकट

माई स्टांप में अपने जन्मदिन के साथ होली, ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला आदि 46 तरह की पूर्व नियोजित थीम हैं। इसके अलावा खुशबूदार फूलों की महक वाले डाक टिकट भी प्रकाशित कराए जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें