फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रफ्तार पकड़ने लगीं कुंभ मेला की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में जाने के लिए मुख्य द्वार का निर्माण करते कारीगर। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हरिद्वार से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेला बैठक की तैयारियां अब तेज होने लगी हैं। पीडब्ल्यूडी जहां सड़क और संपूर्ण मेला क्षेत्र को समतल करने में जुटा है तो जल निगम गंगाजल की पाइप लाइन बिछा रहा है। मुख्य गेट बनाने का काम विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

16 फरवरी की तिथि अब जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वृंदावन कुंभ मेला बैठक की तैयारियां भी बढ़ने लगी हैं। सभी विभाग अपने जिम्मेदारी के तहत काम को अंजाम देने में जुट गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने मेला के एक बड़े हिस्से को समतल कर दिया है। हालांकि केशीघाट की ओर अभी पीडब्ल्यूडी की जेसीबी नहीं पहुंची हैं। इस क्षेत्र में सड़क निर्माण किया जा रहा है। दो अस्थाई पुल भी पीडब्ल्यूडी को बनाने हैं, जिसमें से एक पर काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा जल निगम ने संतों के लिए गंगाजल की आपूर्ति करने को पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। संतों के शिविरों तक गंगाजल की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा जल निगम नालों के पानी को यमुना में रोकने में भी जुट गया है।
हालांकि इस काम में अब तक जलनिगम को कोई सफलता नहीं मिली है। कोसी ड्रेन का गंदा पानी सीधे यमुना में गिर रहा है। विकास प्राधिकरण मुख्य द्वार बनाने में जुटा है। सिंचाई विभाग मेला शुरू होने से पहले ही घाट बना रहा है। काफी हद तक यह कार्य पूरा भी कर लिया गया है। गत दिवस नगर आयुक्त ने मेला की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया था। मेलाधिकारी एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समय से सभी काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें