फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केटीएल प्राइवेट लिमिटेड ने लांच की नई मारुति सुजुकी ब्रेजा

विज्ञापन
केटीएल की फोटो आगरा के लिए  - फोटो : Archive
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर स्थित मारुति सुजुकी एरीना के अधिकृत डीलर केटीएल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने अत्याधुनिक शोरूम में नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का भव्य शुभारंभ किया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर वाहन का अनावरण किया। इस अवसर पर ग्राहकों को नई ब्रेजा की पहली झलक मिली। केटीएल प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट कृष्ण कुमार झा ने बताया कि कंपनी ग्राहकों को नवीनतम तकनीक और उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई ब्रेजा को आधुनिक डिजाइन, उन्नत सुरक्षा विशेषताएं, स्मार्ट तकनीक और दमदार प्रदर्शन के साथ पेश किया गया है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नई ब्रेजा के आकर्षक लुक और अत्याधुनिक विशेषताओं की सराहना की। इस अवसर पर मारुति सुजुकी कंपनी के टीएसएम मोहित जैन और अमन बख्शी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नई ब्रेजा की विशेषताओं और आधुनिक सुविधाओं की जानकारी साझा की। नई ब्रेजा में आधुनिक डिजाइन और उन्नत सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं। इसमें स्मार्ट तकनीक का उपयोग किया गया है। केटीएल प्राइवेट लिमिटेड ने विश्वास जताया कि नई ब्रेजा एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें