फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाड़ी हाथों में प्रदेश की कमान: कृष्णा राज

Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
अनाड़ी हाथों में प्रदेश की कमान: कृष्णा राज
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने सपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा है कि प्रदेश की कमान अनाड़ी हाथों में है। पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश में जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ।
विज्ञापन

अनुमंत्रम कन्याकुलम संस्थान के कार्यक्रम में शिकरत करने आईं राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जितना बड़ा उत्तर प्रदेश है, यहां के हालात उतने ही खराब हैं। सपा सरकार में विकास का ग्राफ गिरा है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। प्रदेश की जनता काफी परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में परिवार (मुलायम सिंह यादव का परिवार) की भी समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। भाजपा द्वारा अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित न करने पर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां कमल का निशान ही चेहरा होता है। हाल ही में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें