मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खरगजीत मिश्र स्मृति जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कृष्णा नगर की टीम ने अग्रवाल क्रिकेट क्लब को 30 रनों से हराया। कृष्णा नगर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए। बल्लेबाज आरिश ने 38, नितिन यादव ने 32 और हर्षवर्धन ने 22 रनों की पारी खेली। अग्रवाल क्लब के अमित पाल और रवि कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। अग्रवाल क्लब की टीम 23 ओवर में 145 रनों पर ही सिमट गई। बल्लेबाज रवि ने 40, अंकित शाक्य ने 26 और अनमोल शर्मा ने 20 रन बनाए। कृष्णा नगर के अभय परिहार और नितिन यादव ने तीन-तीन, हेमसिंह ने दो विकेट झटके। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और पंकज राठौर और स्कोरिंग आदित्य तिवारी ने की।