आगरा में शिवाजी स्मारक के लिए जल्द ही जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। स्मारक के लिए कोठी मीना बाजार मैदान की जमीन खरीदी जानी है। इस पर स्मारक महाराष्ट्र सरकार की ओर से बनवाया जाएगा।
आगरा में कोठी मीना बाजार में शिवाजी स्मारक के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। शासन ने 2946 वर्ग मीटर भूमि की खरीद के लिए 9.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राजा जयकिशन दास की कोठी व उसके आसपास की भूमि पर शिवाजी स्मारक का निर्माण होगा।
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा लगेगी। स्मारक का निर्माण महाराष्ट्र सरकार कराएगी जबकि जमीन खरीदकर उत्तर प्रदेश सरकार देगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शिवाजी स्मारक पर चर्चा की। साथ ही जीआईसी मैदान के पास शिक्षा विभाग की पुरानी बिल्डिंग में नक्षत्रशाला का भूमि पूजन करने के लिए सीएम से आग्रह किया।
पृथ्वीनाथ रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज निर्माण के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शिवाजी स्मारक के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।