फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने में दिखी नागिन सुबह देहरी पर बैठी मिली

Tue, 18 Oct 2016 01:12 AM IST
सपने में दिखी नागिन सुबह देहरी पर बैठी मिली
विज्ञापन
सपने में दिखी नागिन सुबह देहरी पर बैठी मिली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रात को सपनों में नागिन को देख डरकर भागे तो सुबह आंखें खुलने पर उसे घर की देहरी पर बैठा पाया। यह देख बाह के गौरीशंकर हैरत में पड़ गए। उन्होंने तुरंत सपेरे को बुलवाकर नागिन को पकड़वा दिया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। अगले दिन नागिन को खोजते फिरते नाग भी आ धमका तो परिवारीजनों ने सपेरे को बुलवाकर उसे भी पकड़वा दिया। कहानी क्या थी यह किसी की समझ में नहीं आया। फिलहाल पूरा घटनाक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

दरअसल, बाह के अशोक नगर निवासी गौरीशंकर ने शनिवार रात सपनों में एक नागिन को देखा तो डरकर भाग गए, लेकिन रविवार सुबह जब आंखें खुली तो उसी नागिन को घर की देहरी पर बैठा पाया। इस पर उन्होंने डंडा मारकर भगाया तो नागिन पड़ोसी दर्शन सिंह के घर में घुस गई। उन्होंने इटावा के जबरपुरा निवासी सपेरे लालूनाथ और चित्राहाट के कोल्हूपुरा गांव के मस्तनाथ को बुुलाकर नागिन को पकड़वा दिया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, सोमवार की सुबह गौरीशंकर सोकर उठे तो उनके सामने नाग भी फन उठाये खड़ा दिखा। नागिन को पकड़वाने का बदला लेने आने की बात सोचकर वे डर गए। उन्होंने तुरंत फिर से सपेरों ने बुलाया और नाग को भी पकड़वा दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की खासी भीड़ मौजूद रही। यह कहानी किसी की समझ में नहीं आई लेकिन घटनाक्रम अशोक नगर ही नहीं आसपास के इलाकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, परिवार के लोग अभी भी दहशत में बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें