फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टीकाकरण के बाद कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, यहां जानें ऐसे कई सवालों के जवाब

Sun, 10 Jan 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, टीका से किसी तरह का कोई नुकसान तो नहीं है। इन तमाम सवालों के जवाब दिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने। उन्होंने कहा कि पोलियो की तरह इससे लंबी लड़ाई लड़नी होगी, लेकिन इसका अंत भी निश्चित है।
विज्ञापन


सवाल: टीका लगने के बाद क्या कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा? -विकास शर्मा, ट्रांस यमुना कॉलोनी
जवाब: कोरोना वायरस को खत्म होने में समय जरूर लगेगा, लेकिन टीकाकरण के बाद पोलियो की तरह इसका भी अंत निश्चित है।
सवाल: कोरोना वायरस की वैक्सीन से कोई खतरा या साइड इफेक्ट तो नहीं? -अवनीत सिंह, दयालबाग
जवाब: इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, पूरी तरह से निश्चिंत रहें। अभी तक अन्य टीके लगते आए हैं, ऐसा ही इस टीके में होगा।
सवाल: क्या हर उम्र के लोगों को टीका लगेगा, सरकार निशुल्क लगवाएगी। -ऋषि पाराशर, शहीद नगर
जवाब: अभी स्वास्थ्य कर्मचारी, बीमार लोग, पुलिस-प्रशासन के बाद तीसरे चरण में 50 साल के लोगों को सरकार टीका लगवाएगी। वैसे बेहद कम कीमत पर खुद भी यह टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

कैंसर और हृदय के मरीज भी लगवा सकते हैं टीका

शुक्रवार को टीकाकरण को लेकर पाठकों के सवालों के जवाब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने दिए। उन्होंने बताया कि टीके को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं। खासकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के संदेश हैं। लोग निश्चिंत रहें, टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।

सवाल: जिन लोगों को कैंसर, किडनी या हृदह की बीमारी है, क्या वे भी टीका लगवा सकते हैं? उन्हें कोई परेशानी तो नहीं होगी? -अनिल शर्मा, कमला नगर
जवाब: हां, लगवा सकते हैं। गंभीर बीमारियों के मरीजों को यह टीका लगवाया जा सकता है। टीकाकरण में इन्हें प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
सवाल: सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश हैं कि टीका लगवाने से प्रजनन क्षमता पर विपरीत असर पड़ेगा? यह कितना सही है?  -शाहिद कुरैशी, मंटोला
जवाब: यह पूरी तरह से बकवास और निराधार है। वे लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं जिन्हें टीके के बारे में एबीसीडी भी नहीं मालूम है। वैक्सीन से प्रजनन क्षमताओं पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें