फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार के शीशे पर ठक-ठक...इनसे बचकर रहना जरा, नजर चूकते ही मोबाइल और कीमती सामान हो जाएगा गायब

Sat, 12 Oct 2024 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कार को रास्ते में पार्क कर बैठे हैं और शीशे पर बाहर से ठक-ठक होती है, तो समझ लें खतरा है। जरा सी चूक हुई तो आपका कीमती सामान चोरी हो जाएगा। ऐसे ही गैंग ने आगरा में दस्तक दे दी है। 
 
विज्ञापन
ठक-ठक गैंग की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ठक-ठक गैंग की वारदात नहीं रुक रही हैं। दो दिन पहले गैंग ने कार से घर जा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल पार कर लिया। भावना क्लार्क्स इन होटल के पास कार की खिड़की पर ठक-ठक करके खुलवाया। कार सवार के खिड़की खोलने पर दूसरा युवक आ गया। दोनों ने बातों में लेकर महंगा मोबाइल लेकर भाग गए।
विज्ञापन



आरोपी भी कार से आए थे। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी तरह ट्रांस यमुना में बाइकर्स गैंग ने फैक्टरी कर्मी का मोबाइल लूट लिया, जबकि सदर में ग्राहक बनकर आया युवक काउंटर से व्यापारी का मोबाइल ले गया।

 

आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-7 निवासी राजकुमार शर्मा के साथ वारदात हुई। उनका ऑफिस खंदारी में है। 9 अक्तूबर की रात को वह कार से घर आ रहे थे। गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज से उतरने के बाद तिराहे से आवास विकास की तरफ जा रहे थे। तभी एक युवक बगल की सीट पर आकर खिड़की पर ठक-ठक करने लगा।

 

वह शीशा खोलकर उससे बात करने लगे। तभी उनकी तरफ वाली खिड़की के शीशे पर आकर एक युवक जोर से ठक-ठक करने लगा। उन्होंने खिड़की खोलकर उससे बात की। मगर, तभी पहले वाला युवक कार में रखा मोबाइल उठाकर लेकर भागने लगा। यह देखकर वह पीछे दाैड़े, लेकिन युवक आगे खड़ी एक कार में बैठकर भाग गए। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है।

 

वारदात : 2 : फैक्टरी कर्मी को धक्का देकर लूट ले गए मोबाइल
चंद्र नगर, कालिंदी विहार निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 9 अक्तूबर की रात फैक्टरी से काम करके घर जा रहे थे। चंदन नगर पहुंचने पर मोबाइल पर एक फोन आया। वह बात करने लगे। तभी बाइक पर दो बदमाश आ गए। उन्होंने हाथ में लगा मोबाइल छीन लिया। सुरेंद्र ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इस पर उन्होंने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बाद में वह धक्का देकर भाग गए। उन्होंने थाना ट्रांस यमुना में शिकायत की। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है।


 

वारदात : 3 : ग्राहक बनकर आया युवक ले गया मोबाइल
सदर बाजार निवासी हेमंत तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनकी किराना की दुकान इंद्रा पुरम, शमसाबाद रोड पर है। 26 सितंबर की सुबह 10:15 बजे एक युवक बाइक से आया। उसने मिर्च का पैकेट और चाय पत्ती मांगी। मगर, कुछ सामान नहीं था। इस पर युवक ने कहा कि वह दूसरी दुकान से बाकी सामान लेकर आ रहा है। इसके बाद तेजी से बाइक पर बैठकर चला गया। हेमंत का मोबाइल काउंटर पर रखा था। वह नहीं मिला। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें वही युवक मोबाइल लेकर जाता नजर आया।

 
विज्ञापन

लोगों को सावधान रहने की जरूरत
पुलिस का कहना है कि लोगों को इस तरह के गैंग से सावधान रहने की जरूरत है। रास्ते में कार रोककर अगर, कोई खिड़की खोलने की कहता है तो सावधान रहें। खिड़की नहीं खोले। कार को आगे बढ़ा देना चाहिए। चाैराहे पर कोई रोकता है तो पुलिस की सहायता लें। शहर में पूर्व में भी मोबाइल चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें