फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू चलाएगी किसान जगाओ देश बचाओ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों को जागरूक करने के लिए भारतीय किसान यूनियन किसान जगाओ देश बचाओ कार्यक्रम चलाएगी। आठ से 18 जनवरी तक ब्लॉक स्तर पर किसान पंचायतें करके किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने जिले में आठ जनवरी से किसान जगाओ देश बचाओ कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। आठ जनवरी को घिरोर ब्लॉक में कोसमा चौराहा, नौ को मैनपुरी ब्लॉक में रमईहार, 10 को सुल्तानगंज ब्लॉक में छाछा, 11 को बेवर ब्लॉक में नवीगंज, 12 को करहल ब्लॉक में नगला जुला, 13 को जागीर ब्लॉक में सगामई, 14 को सुल्तागंज ब्लॉक में नगला लहू, 15 को करहल ब्लॉक में नगला जंगी, 16 को मैनपुरी ब्लॉक में हरनागरपुर, 17 को कुरावली ब्लॉक में रीछपुरा, 18 को करहल ब्लॉक में नगरिया मोहब्बतपुर में किसान पंचायत होगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने बताया 20 जनवरी को जिले में किसानों को साथ लेकर बाइक रैली निकाली जाएगी। प्रभारियों के नेेतृत्व में ही किसान पंचायतें होंगी। किसान पंचायतों में किसानों को जागरूक करके उनकी समस्याओं को एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें