फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ही भाजपा को सत्ता से हटाएंगे: तिलक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील घिरोर के कोसमा चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हुई। जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा केंद्र सरकार किसान विरोधी तीनों कानूनों को शीघ्र वापस ले। किसानों की समस्याओं का निराकरण करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान ही भाजपा सरकार को चुनाव में सत्ता से हटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेना होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देना होगा। अगर सरकार ने किसानों की बात नहीं मानी तो किसान भाजपा सरकार को भी सत्ता से हटा देंगे। यूनियन के पदाधिकारी पूरे जिले में पंचायतें करके किसानों को जागरूक कर रहे हैं।
21 जनवरी को जिले के किसान बाइक रैली निकालेंगे। भावसिंह, चरण सिंह यादव, रूपेंद्र शाक्य, राधेश्याम शाक्य, महेश सिंह, अजब सिंह, रणवीर सिंह, सोमवीर सिंह, शेर सिंह, कमलेश कश्यप, वेदराम कश्यप, कैलाश कुमार, सर्वेश कुमार, मुन्नालाल, वेदप्रकाश, भारतसिंह, सत्यदेव, सुखदेव, वीरभान सिंह, जयप्रकाश, नेत्रपाल, रणवीर, हरकेश कुमार, शंभू दयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली आंदोलन में जाएंगे किसान
जिलाध्यक्ष ने कहा देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर एक महीने से विपरीत परिस्थितियों में भी आंदोलन कर रहा है। किसान को अब अपनी फसल की नहीं अपने भविष्य की चिंता है। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए जिले से भी अन्नदाता रवाना होंगे।
खुले में घूम रहे गोवंश का मुद्दा उठा
किसान महापंचायत में गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने महापंचायत में कहा कि गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शिकायतों केे बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें