फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्माननिधि योजना- धोखाधड़ी कर योजना का लाभ पाते रहे अपात्र, अब धनराशि पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। कासगंज जनपद में एक हजार दंपती के योजना का गलत तरह से लाभ लेने का मामला सामने आया है। इस पर विभाग ने सभी अपात्रों के खातों में धनराशि भेजने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना के तहत किसानों को 12 हजार रुपये सालाना लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत पति और पत्नी में से किसी एक को ही लाभ दिया जा सकता है। लेकिन कासगंज जिले में लगभग 1 हजार मामले ऐसे हैं जिनमें पति और पत्नी दोनों ही योजना का लाभ ले रहे हैं। अब तक जितने भी मामले खुलकर सामने आए हैं। उनमें विभाग ने कार्रवाई करते हुए अपात्रों के खाते में धनराशि पर रोक लगा दी है।
विभागीय व्यवस्था पर भी सवाल
पति और पत्नी दोनों को योजना का लाभ देने में कहीं न कहीं विभागीय लापरवाही भी रही। क्योंकि फीडिंग के समय पति पत्नी दोनों के ही नाम फीड कर दिए गए और डाटा मिलान भी नहीं किया गया। यहां तक कि लखनऊ से भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में विभागीय व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

कितना लिया लाभ तैयार किया जा रहा डाटा
अपात्र किसान कब से लाभ ले रहे थे और कितनी किश्त किस-किस अपात्र किसान के खाते में पहुंची इस सब का डाटा कृषि विभाग तैयार कर रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही पूरा ब्यौरा तैयार कर लिया जाएगा।
- अभी छटनी कराई जा रही है। अपात्र किसानों की सही संख्या छटनी के बाद ही स्पष्ट होगी। अब तक लगभग एक हजार किसान किसी न किसी कारण से अपात्रता की श्रेणी मे हैं। जितने भी मामले सामने आ रहे हैं। संबंधित अपात्र के खाते में किश्त भेजने पर रोक लगा रहे हैं। कुछ दंपती ऐसे भी जिनके दोनों के खातों में योजना का लाभ मिल रहा है। वे स्वत: ही विभाग को सूचना दे रहे हैं। - सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें