फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभातफेरी

Wed, 01 Jan 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। सिख समाज के लोगों ने शहर में एक जुटहोकर प्रभात फेरी निकाली। इसमें बड़ी संख्या में शहर के अन्य समाज के लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर स्टेशन रोड, शंकर कॉलोनी, हरि दर्शन नगर से होते हुए पुरुषोत्तम कलेक्शन के सामने गुंजन मलिक के आवास पर पहुंची। यहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी में निशान साहिब लेकर आगे चल रहे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। पीछे संगत गुरुवांणी गायन करते हुए चल रही थी। ज्ञानी हरि सिंह, जय सिंह, मान सिंह, जसविंदर कौर, हरनीत कौर, सोनम कौर,और शानू खत्री ने गुरुवांणी गायन कर संगतों को निहाल किया। प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में साधु संत उपस्थित रहे। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव नरेंद्र कालरा ने बताया कि छह जनवरी को प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह, भवलीन सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज छाबड़ा, आशू, प्रभु गुण सिंह, रंजीत सिंह, समरथ सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें