फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीर्ति और सौरभ बनें महाविद्यालय टॉपर

Sun, 28 Sep 2025 07:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो38स्वर्ण पदक विजेता छात्र सौरभ यादव। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। केए पीजी कॉलेज का 27वां दीक्षांत समारोह शनिवार को महाविद्यालय के विशंभर दयाल बिंदल सभागार में संपन्न हुआ। वर्ष 2023-24 के 18 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और 15 छात्र-छात्राओं को रजत पदक वितरित किए गए। 281 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गईं। स्नातक में कीर्ति तो परास्नातक में सौरभ यादव ने महाविद्यालय में टॉप किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी सिंह, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. बाल मुकुंद पांडेय, कुल सचिव वीके सिंह, प्रबंधकारिणी समिति सचिव विनय जैन ने छात्रों को स्वर्ण व रजत पदक प्रदान किए। छात्र सौरभ यादव को 4, कीर्ति गौतम, गरिमा सिंह और कशिश अग्रवाल को 3-3 पदक मिले।
इससे पूर्व शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। एनसीसी के कैडेट ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। छात्रों ने घोष के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कला संकाय की अधिष्ठाता डॉ. अंजना वशिष्ठ रावत, विज्ञान संकाय के डॉ. नरेश चंद्र भारद्वाज, वाणिज्य संकाय के डॉ. उमेश कुमार ने अपने छात्रोंं को प्रस्तुत किया। इसके बाद मेडल व डिग्री वितरित की गई। कुलपति ने सभी छात्रों को दीक्षा दी। प्राचार्य ने दीक्षा उपदेश दिए। इस दौरान संतोष माहेश्वरी, उमाशंकर शर्मा, यश जैन, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, आलोक दुबे, एचपीएन दुबे, निर्मल सक्सेना, कमल जैन वीना रुस्तगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें