फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल के मुख्य मकबरे के पास कीर्तन का वीडियो वायरल, ASI ने CISF से मांगी रिपोर्ट

Thu, 28 May 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के मुख्य मकबरे के पास पर्यटकों के एक समूह द्वारा कीर्तन करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटना पुरानी बताई जा रही है, जबकि विस्तृत रिपोर्ट सीआईएसएफ से मांगी गई है।
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के मुख्य मकबरे के पास सैलानियों के ग्रुप का कीर्तन करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब का है, इसकी जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में 15 से 20 पर्यटकों का एक दल चमेली फर्श पर बैठा दिखाई दे रहा है।

गर्मी में मकबरे के पास छांव में बैठकर यह लोग तालियां बजाकर कीर्तन कर रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति भगवा वस्त्र पहने भी नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने सीआईएसएफ से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। बुधवार को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांचे गए, जिनमें यह वीडियो कई दिन पुराना माना जा रहा है।

बीते सप्ताह शनिवार तक की रिकॉर्डिंग चेक की गई। इसमें ऐसी कोई घटना रिकॉर्ड नहीं हुई है। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक, मथुरा-वृंदावन का कोई ग्रुप छांव में बैठकर आराम करता दिख रहा है, जिसमें कुछ लोग कीर्तन करते दिख रहे हैं। सीआईएसएफ की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें