फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहादत को समर्पित कीर्तन दरबार ने संगत में भरा जोश

Sat, 20 Dec 2025 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
लोहामंडी स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक देव मैं शुक्रवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया. स्रोत ग
विज्ञापन
आगरा। गुरु गोविंद सिंह महाराज और उनके चारों साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरुद्वारा गुरु नानक देव महाराज चरण छोह लोहामंडी में शुक्रवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रागी जत्थों ने गुरु साहिबों की शहादत की दास्तां सुनाकर संगत में जोश भर दिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री हेमकुंठ साहिब के रागी जत्था भाई हरपाल सिंह मेहर और बीबी अरूणगीता ने गुरुबाणी का गायन कर माहौल में श्रद्धा और भक्ति का रस घोल दिया। स्त्री सत्संग और साध संगत ने भाव-विभोर होकर सुखमनी साहिब का पाठ किया। साहिबजादों के त्याग, बलिदान और धर्म-रक्षा के संदेश को आत्मसात किया।
कीर्तन दरबार में साहिबजादों की शहादत से मिलने वाली प्रेरणा, सत्य, साहस और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। ज्ञानी विजय सिंह ने सब के भले के लिए अरदास की। बाद में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर गुरनाम सिंह अरोड़ा, जसप्रीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, प्रवीन अरोड़ा, जसवीर सिंह, राजीव अरोड़ा, अमृत आहूजा, रिकी सलूजा, चरनपाल सिंह और समस्त प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें