फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: किरावली में मकानों पर बुलडोजर चलवाने वाले एसडीएम पर गिरी गाज, डीएम ने किया तबादला

Mon, 31 Oct 2022 11:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में निर्माण ध्वस्त करने की खबर को प्रकाशित किया, जिसके बाद सुबह ही डीएम ने किरावली के एसडीएम के तबादले का आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन
तबादला (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की किरावली तहसील के सहनपुर गांव में बने मकानों व निर्माणों को अतिक्रमण बता कर बुलडोजर से ध्वस्त कराने के मामले में एसडीएम अनिल कुमार पर सोमवार को गाज गिर गई। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने उन्हें किरावली से हटा दिया है। उनकी जगह खेरागढ़ के एसडीएम अनुज नेहरा को किरावली भेजा है। अनिल कुमार को खेरागढ़ में तैनाती मिली है।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल ने एसडीएम पर गरीब लोगों के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराने के आरोप लगाए थे। सितंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, लेकिन एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर विधायक ने दोबारा मामले को विधानसभा के सदन में रखा। सचिवालय ने इस संबंध में जिलाधिकारी से आख्या मांगी। डीएम के आदेश पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने जांच की। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की, जिसके बाद डीएम ने एसडीएम का तबादला कर दिया। 

विज्ञापन

शासन को भेजी रिपोर्ट में एसडीएम अनिल कुमार ने सरकारी भूमि से पुलिस व प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण व निर्माण हटाने की बात कही थी। किसी गरीब व्यक्ति को बेघर नहीं किया गया। वहीं, विधायक ने सहनपुर गांव के गरीब सोरन सिंह, महेश चंद, सुरेश चंद, चंद्रभान, गोवर्धन, राकेश, कमल सिंह और प्रेम सिंह के मकानों को बुलडोजर से तोड़ने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद डीएम ने एडीएम प्रशासन से जांच कराई। 


एसीएम को एसडीएम का अतिरिक्त चार्ज

जिलाधिकारी नवनीत चहल ने अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय दीपक कुमार पाल को एसडीएम सदर का अतिरिक्ति चार्ज दिया है। एसडीएम सदर परीक्षित खटाना 31 अक्तूबर से 21 नवंबर तक अवकाश पर गए हैं। इस दौरान दीपक पाल पर एसीएम तृतीय व एसडीएम सदर दोनों का कार्यभार रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें