फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में भट्टा कारोबारी की मौत

Sat, 23 Nov 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्रांतर्गत गांव पचपोखरा के भट्टा व्यापारी की कार गुजरात जाते समय भरतपुर में ट्रैक्टर से टकरा गई। इसके चलते उनकी मौत हो गई। जबकि अन्य परिजन घायल हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, गांव पचपोखरा निवासी रफत खान (40) पुत्र नसरुल्लाह का गुजरात में ईट भट्टे का कारोबार है। वह आठ दिन पूर्व ही गुजरात से अपने पुत्र की शादी करने के लिए अपने पैतृक गांव आए हुए थे।
शुक्रवार की सुबह गांव से गुजरात जाने के लिए कार से निकले थे। उनके साथ कार में दो पुत्र तथा दो पुत्री भी थीं। गुजरात जाते समय सुबह 8 बजे भरतपुर पर उनकी कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे रफत खान की मौत हो गई। वहीं परिजन मामूली रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रफत खान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें