वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की दर्दनाक हत्या कर दी गई। मामला मथुरा के राया थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
68 वर्षीय कांति देवी वर्मा पत्नी महावीर वर्मा थाना राया क्षेत्र के श्रीनाथ धाम कॉलोनी स्थित सुनील कुमार श्रीवास्तव के प्लॉट पर बने एक कमरे में रहती थी। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। आशंका पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस मौके पर पहुंची। उसे महिला का शव मिला। उसकी गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्यारें महिला के कानों के कुंडल और घर से नगदी भी लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला की घर के पास ही परचून की दुकान थी। वह इसी से अपना पालन पोषण करती थी।