फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Crime: खूनी रंजिश के खेल में गई एक ओर जान! युवक की हत्या कर आंखें निकालीं, फिर तेजाब से जलाया 

Thu, 26 May 2022 08:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कस्बा मांट में दो गुटों के बीच चल रही खूनी रंजिश में एक ओर जान चली गई। मृतक एक मामले में फरारी काट रहा था। परिजनों का आरोप है कि किसी तरह वह दूसरे गुट को मिल गया, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। 
 
विज्ञापन
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोतवाली सुरीर के कस्बा मांट में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद वीभत्स तरीके से उसके शरीर को चोट पहुंचाई गई है। आंखें निकाल ली गईं और तेजाब से जलाया भी गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण (30) पुत्र राधाकृष्ण निवासी बाद एक मामले में पलवल रहकर फरारी काट रहा था। 21 मई को वह अचानक पलवल से लापता हो गया। परिवार के लोगों को उसकी चिंता हुई, इसलिए उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की देरशाम को मांट ब्रांच गंग नहर स्थित गांव डडीसरा के पास उसका क्षत-विक्षत शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। 

परिजनों ने बताया कि उनकी रंजिश बाद गांव में ही चल रही थी। दूसरी पार्टी के लोगों ने लक्ष्मण को पकड़कर किसी को सौंप दिया था। इसकी वजह से उसकी हत्या हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि लक्ष्मण को पलवल से फुसलाकर लाने में जैंत थाने के आझई गांव निवासी एक व्यक्ति की भूमिका है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि लक्ष्मण को कुल्हाड़ी से काटा गया है। उसके सिर व शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान इस तरफ ही इशारा कर रहे हैं। तेजाब से उसके शरीर को जलाने के निशान भी साफ दिख रहे हैं। मृतक का फोटो दिखाते हुए बताया कि बड़े ही दर्दनाक तरीके से उसकी हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है।

एसपी सिटी से मिले थे मृतक के परिजन

रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में परिजन बुधवार को एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह से मिले थे और उन्हें बताया था कि लक्ष्मण 21 मई से लापता है। उसे मगोर्रा  में अंतिम बार देखा गया है। तब से उसका पता नहीं है। एसपी सिटी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही तलाश की जाएगी। बुधवार को उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई।

दो गुटों में लंबे समय से चल रहा खूनी संघर्ष

बाद गांव में ठाकुरों के दो ग्रुपों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। पुलिस के अनुसार अब तक दो लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं और रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। एसपी सिटी का कहना था कि लक्ष्मण भी हत्या के मामले में फरार चल रहा था। दूसरा पक्ष लगातार उस पर नजर बनाए था। 

लक्ष्मण के शव का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि परिजनों की पहचान करने के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिर भी लक्ष्मण का शव है, इसके लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। कारण यह है कि परिजन जिसे लक्ष्मण मान रहे हैं, वह हत्यारोपी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें