फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर हुए गोवंश, ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में बनाए बंधक

विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा के किलौनी प्राथमिक स्कूल में बंधक बनाए गए गोवंश - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा(कासगंज)। क्षेत्र के गांव किलौनी में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे गोवंश शुक्रवार शाम हमलावर हो गए। कई ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। रातभर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर गोवंशों को बंधक बना लिया। प्राथमिक विद्यालय में मुख्यद्वार बंद कर अफसरों को सूचना दी। पशुु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बंधक गोवंशों को मुक्त कराकर गोशाला भिजवाया है।
विज्ञापन

किलौनी क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को तमाम गोवंश हमलावर हो गए। ग्रामीण राजेश, मनोज, श्रीपाल पर गोवंश ने हमला बोल दिया। इससे ग्रामीण घायल हो गए हैं। इस पर अन्य ग्रामीणों ने घेराबंदी कर 14 गोवंश को शनिवार सुबह किलौनी के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया और बाहर से मुख्य द्वार बंद कर दिया। साथ ही इसकी सूचना तहसील प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की बात सुनी। इसके बाद पशु टीम ने गोवंशों को पिथनपुर और सिढ़पुरा की गोशाला भिजवा दिया।
स्कूली बच्चे को बंद मिला गेट
प्राथमिक स्कूल में गोवंश बंद थे। जब सुबह कुछ बच्चे पढ़ने स्कूल पहुंचे तो ग्रामीणों ने बच्चों को मुख्यद्वार पर रोक लिया और कहा कि जब गोवंश गोशाला पहुंच जाएं उसके बाद ही पढ़ने पहुंचे।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर-
- 9 गोवंश पिथनपुर गोशाला पहुंचाए गए।
- 5 गोवंश सिढ़पुरा गोशाला भिजवाए गए।
यूपी-112 पुलिस पहुंची
ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों के अलावा यूपी-112 पुलिस को भी गोवंशों के हमलावर होने और उन्हें बंधक बनाए जाने की सूचना दी। उसके बाद यूपी 112 पुलिस की गाड़ी भी गांव में पहुंच गई। लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी अपनी समस्या बताई।
एसडीएम को दी सूचना
- सुबह स्कूल समय था। प्राथमिक विद्यालय में गोवंश थे। ऐसे में स्कूल पहुंचते ही सबसे पहले पटियाली एसडीएम को सूचना देकर स्कूल परिसर खाली कराने की गुहार लगाई।
- राजेंद्र चतुर्वेदी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय किलौनी ।
गोशाला भिजवाए गोवंश
- ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए सभी गोवंश गोशाला भिजवा दिए हैं। सिढ़पुरा और पिथनपुर की गोशाला में गोवंश भेजे गए हैं। किसानों से सहयोग मांगा गया है।
- डॉ. नीरज यादव, पशु चिकित्साधिकारी, सिढ़पुरा।

कासगंज सिढ़पुरा के किलौनी में गोवंश को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें