फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो आलू कारोबारियों का चालक सहित अपहरण

Sun, 12 Jan 2025 08:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम बांकनेर के निकट से दो आलू कारोबारियों और चालक का गाड़ी सहित अपहरण कर लिया गया। अपहरण की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस अपहृत कारोबारियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी तलाशे जा रहे हैं। चालक दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस दिल्ली पुलिस के संपर्क में भी है। बदायूं के बिल्सी निवासी दो आलू कारोबारी वकील और शाहिद आई-20 कार से चालक इसरास के साथ राजस्थान के भरतपुर से आलू बेचकर वापस लौट रहे थे। बांकनेर के निकट रुक कर वे कुछ खरीदारी करने लगे। इसी बीच स्कार्पियो में तीन बदमाश वहां आए और आलू कारोबारियों और उनके चालक को अपनी गाड़ी में डाल कर अगवा कर ले गए। बदमाश कारोबारियों की गाड़ी को भी अपने साथ ले गए। सोरों के आलू व्यापारी अब्दुल रशीद ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जिले के सभी थानों की पुलिस हरकत में आ गई। अपह्रत कारोबारियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए एटा जनपद के मिरहची थाना, सिकंदराराऊ पुलिस को भी अलर्ट कर दिया। कारोबारियों के पास एक करोड़ रुपये की नकदी होने की संभावना जताई रही है। हालांकि पुलिस लूट की संभावना से इन्कार कर रही है। इस बीच पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार आलू कारोबारियों का चालक इसरार दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दो आलू कारोबारियों व उनके चालक को अपहरण कर ले जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने की तलाश शुरू कर दी है। चालक इसरार के दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी मिल रही है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें