मैनपुरी के एक मोहल्ला की रहने वाली एक किशोरी के परिजन को नींद की गोलियां खिला दी गईं। इसके बाद आरोपी किशोरी का अपहरण कर ले गए। परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपी नाबालिग के साथ अश्लील फिल्म बनाने के उद्देश्य से ले गया है। इस कार्य में उसके परिजन भी सहयोगी हैं। गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चाचा के साथ रहती है किशोरी
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी माता-पिता की मौत के बाद अपने चाचा के साथ रह रही है। 11 मई की रात शिवम व उसके परिजन ने किसी तरह से परिवार के लोगों को नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद आरोपी शिवम व उसके पिता नवीन चंद्र और मां शीतला 17 वर्षीय भतीजी को अगवा कर ले गए। किशोरी की काफी तलाश की गई, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। आखिरकार कोतवाली में तहरीर दी।