उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बाबा की अंत्येष्टी कार्यक्रम में मौजूद ढाई साल के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति अगवा कर ले गया। जानकारी होने पर परिजन और पुलिस बच्चे एवं आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
जिले के कस्बा जलेसर निवासी राकेश वार्ष्णेय का सोमवार को अंत्येष्टी कार्यक्रम हो रहा था। जिसमें उनका ढाई साल का नाती कान्हा पुत्र विकास वार्ष्णेय अपने नाना के साथ गया था।
नाना ने मासूम बच्चे को एक अज्ञात व्यक्ति की गोद में दे दिया। इसके बाद वो नल पर पानी पीने लगे। उसी समय उक्त व्यक्ति मासूम बच्चे को अगवा कर ले गया।