फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के अंतिम संस्कार में गया था ढाई साल का पोता, हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप

Mon, 14 May 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बाबा की अंत्येष्टी कार्यक्रम में मौजूद ढाई साल के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति अगवा कर ले गया। जानकारी होने पर परिजन और पुलिस बच्चे एवं आरोपी की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले के कस्बा जलेसर निवासी राकेश वार्ष्णेय का सोमवार को अंत्येष्टी कार्यक्रम हो रहा था। जिसमें उनका ढाई साल का नाती कान्हा पुत्र विकास वार्ष्णेय अपने नाना के साथ गया था। 

नाना ने मासूम बच्चे को एक अज्ञात व्यक्ति की गोद में दे दिया। इसके बाद वो नल पर पानी पीने लगे। उसी समय उक्त व्यक्ति मासूम बच्चे को अगवा कर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने के बाद जब बच्चे का पता नहीं लगा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। काफी प्रयास के बाद भी बच्चे और उस व्यक्ति को पता नहीं लगा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस परिजनों के साथ मिलकर बच्चे और आरोपी की तलाश कर रही है। देर शाम तक किसी का भी पता नहीं लग सका था। वहीं परिजन किसी भी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर परेशान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें