फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपहरण का मामला निकला फर्जी, नहीं आई दिल्ली पुलिस

Tue, 24 Oct 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली-गंजडुंडवारा रोड पर कार में दिल्ली से अपहरण कर लाए चार लोगों का मामला फर्जी निकला है। मालिक से ठगी करने के लिए ही यह मामला रचा गया, लेकिन मालिक ठगी का शिकार होने से बच गया। दिल्ली पुलिस अपहृतों को लेने के लिए नहीं पहुंची। पटियाली पुलिस ने चारों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया ।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी कुलदीप अलीपुर दिल्ली में मशरूम की फैक्टरी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। उसने माखन निवासी बदायूं, धनपाल निवासी बरेली एवं पप्पू निवासी अलीपुर दिल्ली के साथ मिलकर अपहरण का मामला रचा था। अपने मालिक को अपहरणकर्ताओं के माध्यम से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की जानकारी दी। जब उनको दिल्ली पुलिस को सूचना दिए जाने की जानकारी मिली तो पटियाली में पेट्रोल पंप पर अपहृर्ताओं के चंगुल से छुटने का ड़ामा रच दिया। पटियाली पुलिस ने मामले की जानकारी जब दिल्ली पुलिस से साझा की तो इस तरह के अपहरण का कोई मामला दर्ज न होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चारों के परिजन को बुलाया और उनको सुपुर्दगी में दे दिया। ताकि यदि दिल्ली पुलिस आए तो उनको सुपुर्द किया जा सके। पटियाली कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ ने बताया कि दिल्ली में अपहरण का कोई मामला दर्ज नहीं है। जिससे दिल्ली पुलिस नहीं आई। मालिक को ठगी करने के लिए ड्रामा रचा गया था। चारों को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें