कासगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को आरोपी बीते 7 जुलाई को उस समय अगवा करके ले गए, जब वह शौच के लिए खेत की तरफ गई। इस घटना के बाबत महिला की सास ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से महिला को बरामद करने के प्रयास में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव में बीते 7 जुलाई को सुबह के समय महिला शौच करने के लिए घर से निकली। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। महिला के न लौटने से परेशान परिजन चिंतित हुए। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दिए। इस दौरान पता चला कि अमांपुर थाना क्षेत्र समसपुर डेंगरी गांव निवासी आरोपी रोहताश उसकी बहू को अगवा करके ले गया है। सास ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सास की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि महिला को अगवा करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। सर्विलांस की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। शीघ्र महिला को बरामद कर लिया जाएगा।