सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे मक्का के खेत में फेंक गए। किशोरी के परिजनों ने नामजदों के खिलाफ सोरों कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
21 जून को खेत पर गई किशोरी लापता हो गई। परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू की।
रविवार को अपहृत किशोरी बेहोशी की हालत में गांव के ही समीप एक खेत में मिली। परिजन किशोरी को घर ले आए। होश में आने के बाद किशोरी ने परिजनों को बताया कि क्षेत्र के गांव पेसोई के पुष्पेंद्र और बिक्की उसका अपहरण कर ले गए।