फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महल के अंदर कुश्ती?: फोटो खिंचवाने के दौरान पहले पर्यटक संग धक्कामुक्की, फिर मारपीट; देखें वीडियो

Sun, 11 Oct 2026 10:51 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।

सार

सीआईएसएफ कर्मियों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की बात कही। इस पर दोनों माफी मांगने लगे। लिखकर दिया कि गलतफहमी की वजह से विवाद हो गया था। वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस पर लोगों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
ताज महल में हुई लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में भीड़ में फोटो खिंचाने के दातैरान धक्कामुक्की पर अहमदाबाद के ग्रुप और अलवर से आए स्कूल के ग्रुप के छात्रों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि लात-घूंसे चलने लगे। यह देखकर पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। पैदल पथ से लड़ते हुए दोनों ग्रुप पार्क में आ गए। चीखपुकार मचने पर सीआईएसएफ ने सभी को अलग किया। मारपीट करने वालों को पकड़ लिया। हालांकि एक घंटे बाद दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांगी। समझाता पत्र भी लिखकर दिया। इस पर उन्हें जाने दिया गया।

विज्ञापन


Trending Videos

एक ग्रुप राजस्थान तो दूसरा आया था अहमदाबाद से
अलवर, राजस्थान के एक स्कूल का टूर हेड मास्टर अजय कुमार के साथ रविवार दोपहर को ताजमहल घूमने आया था। इसमें कक्षा 12 के विद्यार्थी शामिल थे। वहीं अहमदाबाद, गुजरात के जावेद सहित 15 लोगों का ग्रुप भी पहुंचा था। ताजमहल के अंदर पैदल जाने वाले रास्ते पर दोनों ग्रुप फोटो खींच रहे थे। भीड़ होने की वजह से धक्कामुक्की हो गई। इस बात पर विद्यार्थियों और ग्रुप पर्यटकों का विवाद हो गया। गाली-गलाौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इससे अन्य पर्यटकों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। यह कुछ ही देर में वायरल हो गया।
विज्ञापन

लिखित में दिया गलतफहमी हो गई
सीआईएसएफ कर्मियों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की बात कही। इस पर दोनों माफी मांगने लगे। लिखकर दिया कि गलतफहमी की वजह से विवाद हो गया था। वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस पर लोगों को जाने दिया गया। एडीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। मामला ताजमहल के रेड जोन में हुआ था। सीआईएसएफ से जानकरी ली गई। दोनों ग्रुप समझाौता कर चले गए। किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें