फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट पर युवकों के बीच चले लात घूंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर रविवार की दोपहर कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर एक महिला पहुंची थी। तभी किसी बात को लेकर महिला के साथ आए युवकों ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट में मारपीट से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौके पर झगड़ा करते दो युवकों को पकड़ने के बाद कोतवाली ले जाया गया। वहां उनसे झगड़े के संबंध में जानकारी ली। इंस्पेक्टर एलओ अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की पुत्री को रेस्टोरेंट का एक कर्मी परेशान करता है। इसको लेकर ही झगड़ा हुआ था। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें