फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज से

Sat, 24 Oct 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 24 अक्तूबर से सेंट वीएस पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा में होनी है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के बीच विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे। इनमें पॉइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, फुल कॉन्टैक्ट और लो किक विधाएं शामिल हैं। प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें