फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में खिचड़ी महोत्सव शुरू, पहले दिन ठाकुरजी को छोटा अन्नकूट का भोग

Tue, 10 Dec 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
ठाकुरजी को लगाए अन्नकूट के भोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में व्यंजन द्वादशी से 45 दिवसीय खिचड़ी महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव की शुरुआत ठाकुर राधादामोदर मंदिर में छोटा अन्नकूट का भोग लगाकर की गई। इस मौके पर ठाकुरजी के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन


सोमवार को अगहन माह की व्यंजन द्वादशी को राधादामोदर मंदिर में खिचड़ी के अंतर्गत सेवायत गोस्वामियों ने राधादामोदर की समक्ष ठंड से बचाव के लिए चांदी की सिगड़ी जलाई। साथ ही ऊनी पोशाक धारण कराई गई। 

सुबह मेवाओं और गर्म मसालों से मंदिर की रसोई में बनाई गई मिठी एवं नमकीन विशेष खिचड़ी का ठाकुरजी को भोग लगाया गया। राधादामोदर मंदिर के सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी महोत्सव 9 दिसंबर से शुरू होकर 29 जनवरी बसंत पंचमी से एक दिन पूर्व तक मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में व्यंजन द्वादशी सोमवार से राधाबल्लभ लाल की चांदी की अंगीठी सेवा की गई। यह सेवा बसंत पंचमी से एक दिन पूर्व तक निरंतर ठाकुरजी को सर्दी से बचाव के लिए की सेवायत गोस्वामियों द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें