फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरागढ़ बार एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का किया आयोजित,खूब उड़ा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। तहसील सभागार में बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया एवं मिठाइयां खिलाकर गले मिल होली मिलन समारोह मनाया। कविताओं की प्रस्तुति संग फूल बरसाए गए, अध्यक्ष हरिओम सिकरवार ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर लोग पुराने गिले-शिकवे भूल जाते हैं। इस समारोह का उद्देश्य अधिवक्ताओं को तनावपूर्ण माहौल से राहत देना और भाईचारे को बढ़ावा देना है इस दौरान संरक्षक अजब सिंह, पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेश पाठक, अशोक शर्मा, मनोज तोमर, सुधीर शर्मा, शत्रुघ्न सिंह, जेपी शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, रमेश सिकरवार, वासुदेव परमार, रामवीर सिकरवार, राघवेंद्र तोमर, संतोष दीक्षित, कोमल, सहित सभी अधिवक्ता मुहर्रिरगण स्टाम्प वेंडर दस्तावेज लेखक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें