फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खरमास समाप्त, आज से शुरू हो रहा सहालग का सीजन

Thu, 16 Jan 2025 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खरमास समाप्त होने के साथ ही बृहस्पतिवार से सहालग का सीजन शुरू हो जाएगा। सहालग के मद्देनजर मैरिज होम में सजावट आदि का काम शुरू हो गया है। बाजारों में सहालग की भीड़ बढ़ गई है। लोग बाजार से सामन की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

एक माह से चला आ रहा खरमास मकर संक्रांति पर्व के साथ समाप्त हो गया। इसके साथ ही वैवाहिक सहित अन्य मांगलिक कार्यों को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। बैंक्वेट हाल, होटल, टेंट, बैंड बाजा और घोड़ा बग्गी, आतिशबाजी के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। विवाह की वेदी पर प्रयुक्त होने वाले सामग्री की खरीद शुरू हो चुकी है। इससे जहां बाजार गुलजार हो रहे, वहीं कपड़े, बर्तन, गिफ्ट, इलेक्ट्राॅनिक की दुकानों पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। केटर्स, डेकोरेटर्स आदि ने भी सहालग से संबंधित सामान मैरिज लॉन में पहुंचाना शुरू कर दिए हैं। बैंड-बाजा संचालक भी तैयारियों में जुटे रहे। आयोजक भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आवश्यक सामान को खरीदकर मैरिज होम में पहुंचा दिया।
सहालग के सीजन को देखते हुए बाजार में गहमा- गहमी बढ़ गई है। लोग बाजार से फ्रिज, वाॅशिंग मशीन, गीजर, टीवी, रेँडीमेड कपडे़, साड़ी सहित अन्य सामान की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अलावा नाते रिश्तेदार भी शादी समारोहों में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी में जुटे हैँ। इससे दुकानों पर भीड नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें