फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान: 9.5 करोड़ रुपये से सजेगी केशव वाटिका, भागवत भवन में होंगे कृष्ण लीलाओं के सजीव दर्शन

Sun, 12 Jun 2022 08:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर केशव वाटिका अब नए स्वरूप में नजर आएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने केशव वाटिका सौंदर्यीकरण कार्य योजना को संशोधित करते हुए नया प्रस्ताव शासन को भेजा है। नए प्रस्ताव में केशव वाटिका के सौंदर्यीकरण में 9.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में श्रद्धालु कृष्ण लीलाओं का सजीव दर्शन कर सकेंगे। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर करीब 3.5 एकड़ क्षेत्रफल में केशव वाटिका के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पिछले दिनों ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार किया था। इस पर करीब 2.5 करोड़ की लागत से विकास कार्य होने थे, लेकिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान से मिले प्रस्तावों के बाद ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने केशव वाटिका के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव में संशोधन किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
अब सौंदर्यीकरण की नवीन कार्य योजना के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 9.5 करोड़ की लागत से केशव वाटिका को नया स्वरूप दिया जाएगा। इस कार्य योजना को अमल में आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एक और स्थल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा ने बताया कि सौंदर्यीकरण की नवीन कार्य योजना के मुताबिक केशव वाटिका का कलरफुल लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ फाउंडेन के संचालन की व्यवस्था होगी। यह संपूर्ण सिस्टम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के लिए आने वालों को आकर्षित करेगा। 

4 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला
केशव वाटिका में विशेष लाइटिंग के साथ श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पाथ-वे भी बनेंगे। श्रद्धालुओं के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। विकास परिषद के डिप्टी सीईओ ने बताया कि संशोधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान का भागवत भवन - फोटो : अमर उजाला
भागवत भवन की दीवारों पर कृष्ण लीलाओं का चित्रण लाइट एंड साउंड सिस्टम से करने की योजना पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर काम कर रहा है। इस सिस्टम की शुरूआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले कर दी जाएगी। इससे श्रीकृष्ण जन्मस्थान ही नहीं आसपास के लोग भी छतों से इसे देख सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें