सहावर (कासगंज)। कस्बा के मोहल्ला काजी में पत्नी को लेने आए पति से ससुरालियों ने भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए पति ने मेन चौराहे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। थाना पुलिस ने झुलसे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से 90 प्रतिशत झुलसी अवस्था में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
इंद्र सिंह ने अपनी पुत्री लाड़ो का विवाह तीन साल पहले सतेंद्र पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम तमाद थाना कोतवाली एटा के साथ किया था। पुलिस के मुताबिक विवाह के बाद पति-पत्नी में क्लेश होने लगा। इसके बाद राधा रविवार को अपनी बहन लाड़ो को साथ ले आई। सोमवार सुबह लाड़ो का पति सतेंद्र उसे लेने ससुराल पहुंचा। यहां सतेंद्र के दुर्व्यवहार की वजह से ससुरालियों ने लाड़ो को भेजने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए सतेंद्र ने मेन चौराहे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत जली हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया।