फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश लेकर चलें तो कागजात साथ रखें

Thu, 05 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने कैश की जांच को बनाई 27 स्टेटिक टीमें, हर विधानसभा क्षेत्र में तीन टीमें करेंगी कैश की जांच
विज्ञापन
प्रदेश में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही बुधवार से आचार संहिता लागू हो गई। अब चुनाव खत्म होने तक अगर आप जरूरी कागजातों के बिना 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश लेकर जा रहे हैं तो आयकर विभाग इसे सीज कर देगा। साल 2012 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में काले धन के इस्तेमाल को रोकने के लिए बड़ी आयकर कार्रवाई हुई थीं। आयकर विभाग ने सभी जिलों में आयकर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

सूबे के विधानसभा चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी आयकर विभाग की मदद के लिए 27 स्टैटिक टीमें बनाई हैं। जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं और हर क्षेत्र में तीन स्टैटिक टीमें 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश ले जाने वालों की जांच करेंगी। 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश ले जाने वालों को इसका सोर्स और जरूरी कागजात दिखाने होंगे। पुलिस-प्रशासन की स्टैटिक टीमें आयकर विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगी और उन्हें ज्यादा कैश मिलने पर सूचनाएं देंगी। सिविल एयरपोर्ट पर आयकर विभाग और स्टैटिक टीम कैश की नियमित चेकिंग करेगी।
आयकर विभाग ने आचार संहिता लागू होते ही अपने आयकर अधिकारियों की जिलों में ड्यूटी लगा दीं। सभी अधिकारियों को अब जोन की जगह इन्वेस्टिगेशन विंग से अटैच किया गया है। आगरा आयकर कार्यालय के अधिकारी आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, औरेया, झांसी, ललितपुर में ज्यादा कैश मिलने पर पहुंचेंगे और कैश को जब्त करने, सीज करने का काम करेंगे। आगरा के ज्वाइंट डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन अमरेश कुमार तिवारी के निर्देशन में डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, इनकम टैक्स आफिसर और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर्स को इन सभी जिलों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें