फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना कैफ ने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में मत्था टेका

Mon, 08 Feb 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने नई फिल्म फितूर के रिलीज होने से पहले रविवार सुबह फतेहपुर सीकरी पहुंचकर हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में मत्था टेककर फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगी। अभिनेत्री हर बार की तरह इस बार भी सुबह लगभग साढ़े छह बजे दरगाह पहुंच गईं। वहां सज्जादानशीं रईस मियां चिश्ती की ओर से सैफ फरीदी चिश्ती ने उनका इस्तकबाल किया और दरगाह में जियारत करायी। कैटरीना कैफ ने पिछली मुराद पूरी होने पर पहले बांधा गया धागा खोला और र्नई मुराद के लिए मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद वे दरगाह परिसर में कुछ समय के लिए रुकीं। बाद में जयपुर के लिए रवाना हो गईं।  बता दें कि कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसी की सफलता के लिए उन्होंने दरगाह में चादरपोशी कर गुलपोशी की और मन्नत मांगी। वे इससे पहले भी अपनी फिल्मों के रिलीज होने से पहले यहां पांच बार आकर मन्नत मांग चुकी हैं। अपने प्रशंसकों की भीड़ से बचने के लिए कैटरीना अक्सर अल सुबह के वक्त ही दरगाह में आती हैं।
विज्ञापन


इन तारीखों में भी आई थीं
मेरे ब्रदर की दुल्हन की सीकरी में सूटिंग के बाद 10 अगस्त 2011 को दरगाह आई थीं। इससे पहले एक जुलाई 2011 और बाद में पांच सितंबर 2011, आठ नवंबर 2011, 11 नवंबर 2012, अब सात फरवरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें