फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम देश के सच्चे चौकीदार हैं, हमारे समाज का लठ्ठ मजबूत है- प्रभुदयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कठेरिया विकास मंच का सम्मेलन शुक्रवार को नगर के क्रिश्चियन मैदान में हुआ। अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया ने कहा कि हम देश के सच्चे चौकीदार हैं, हमारे समाज का लट्ठ मजबूत है। उन्होंने कठेरिया समाज के लोगों से शिक्षित और संगठित रहने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभुदयाल कठेरिया ने कहा कि कठेरिया समाज के लोगों को एकजुट होकर ताकत दिखानी होगी। कुछ लोग बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को जाति विशेष से बांधना चाहते हैं। बाबा साहेब हमारे देश की धरोहर हैं किसी समाज की जागीर नहीं। डॉ. विपिन कठेरिया के नेतृत्व में युवा समाजहित में कार्य कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया ने कहा कि जो समाज शिक्षित हुआ है उस समाज ने इतिहास रचा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि समाज के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सांसद तक आंदोलन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलड़ैते कठेरिया ने की। सम्मेलन को अरुणकांत कठेरिया, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, जसकरन कठेरिया, भीमसेन कठेरिया, धर्मेंद्र कठेरिया, संजय कठेरिया, सोनेलाल कठेरिया, रिंकू कठेरिया, राजवीर कठेरिया, गगन कठेरिया, योगेंद्र कठेरिया ने संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने रखीं चार मांगें
अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार के लिए चार मांगें रखीं। डॉ. विपिन कठेरिया ने कहा कि कठेरिया शब्द को संसदीय दर्जा देते हुए कठेरिया समाज का जाति प्रमाणपत्र जारी किया जाए। थानों में चौकीदार के रूप में नियुक्ति लोगों को नियमित कर वेतन निर्धारित किया जाए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दायी की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को एएनएम और जेएनएम का प्रशिक्षण देकर नियमित करते हुए वेतन जारी किया जाए। कठेरिया समाज को अति दलित श्रेणी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें