फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक ने अब खुद को मारी गोली

Wed, 21 Feb 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर में सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


शाकिर निवासी मोहल्ला कुरैशी ने कस्बे की ही दूसरी बस्ती में रहने वाली प्रेमिका की शादी उसके परिवारीजनों द्वारा दूसरी जगह तय कर देने पर मंगलवार को उसके घर में घुसकर गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 

प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया था। वारदात को अंजाम देने के बाद क्षेत्र के ग्राम बीनपुर कला की ओर चला गया। जहां देर रात उसने अपने को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवक को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक से पूछताछ करने के बाद उसके परिवारीजनों को सूचना दी गई। 

सूचना पर परिवरीजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि प्रेमी युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें