फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ, घर पर ही हुई डिलीवरी

Wed, 23 May 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटियाली (कासगंज)
विज्ञापन
मां के पास लेटे तीनों नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को एक महिला ने तीन बच्चों को घर पर ही जन्म दिया। सभी बच्चे और प्रसूता स्वस्थ बताए गए हैं। गांव की दाइयों ने महिला का प्रसव कराया। 
विज्ञापन


पटियाली क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी गर्भवती महिला प्रसन्न देवी को प्रसव पीड़ा हुई। उसका पति मुकेश मजदूरी पर गया हुआ था। परिवार में अन्य बच्चे व लोग मौजूद थे। 

प्रसव पीड़ा होने पर गांव की महिलाओं ने गांव की दाइयों को बुलाया। इन दाइयों ने सुरक्षित प्रसव करा दिया। सबसे पहले एक बालिका को जन्म दिया, लेकिन उसकी प्रसव पीड़ा नहीं रुकी। उसके बाद दूसरी पुत्री को जन्म दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रसव पीड़ा होती रही। कुछ देर के बाद तीसरे पुत्र को जन्म दिया। तीन बच्चे होने का परिवार में किसी को कोई अनुमान नहीं था। क्योंकि कभी प्रसूता महिला का अल्ट्रासाउंड भी नहीं हुआ। 

बताया गया कि प्रसन्न देवी के पहले से पांच बच्चे हैं। पति मुकेश मजदूरी करके परिवार का पोषण करते हैं। तीन बच्चों के जन्म लेने की सूचना गांव में तेजी से फैली। तमाम महिलाएं बच्चों और प्रसूता को देखने पहुंच गईं।

सीएमओ डॉ. रंगजी दुबे को शाम के समय यह सूचना मिली। इस सूचना पर उन्होंने गंजडुंडवारा के चिकित्साधिकारी को टीम भेजकर परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें