हेलीपैड पर लैंड नहीं हो सका हेलीकाप्टर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर कासगंज के फरौली गांव में तैयार किए गए हैलीपेड पर नहीं उतर सका। जिसके बाद पायलट ने खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की।
मंगलवार को सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जैसे ही आसमान में मंडराया तभी हेलीकॉप्टर देखकर पुलिस ने स्मोक फायर किया। जिससे पायलट को हैलीपेड की जानकारी मिल सके।
स्मोक फायर देखकर पायलट ने हेलीपेड पर उतरने के लिए आसमान में कई चक्कर काटे। एक बार तो हेलीकॉप्टर काफी नीचे आ गया और धूल का गुबार भी उठने लगा।
ख्ाेत से जाते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच पायलट को लगा कि हेलीकॉप्टर की टैल पीछे बने भवन से टकरा सकती है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पायलट ने फिर से उड़ान भर ली और कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर गांव के ही एक प्लेन खेत में हैलीकॉप्टर उतारना पड़ा।
ऐसी स्थिति देखकर एडीजी, डीएम, डीआईजी, एसडीएम सहित सभी अफसर, पार्टी के नेता, एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मी सभी खेत की ओर दौड़ पड़े। खेत की मिट्टी भी रेतीली थी।
हैलीकॉप्टर लैंड होने पर काफी धूल उड़ी। मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से बाहर निकले और पैदल ही गांव की ओर चलने लगे। अफसर भी घबराए हुए थे। सुरक्षा को लेकर अफसरों के पसीन छूट रहे थे।
डीएम ने कहा ये
सीएम पैदल ही फरौली गांव में तूफान प्रभावित परिवारों से मिले और तूफान से क्षतिग्रस्त मकान को भी देखा। इसके बाद वह कार से कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे जहां डकैती पीड़ितों से मुलाकात की।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि शासन के स्तर से इसकी जांच की जा रही है। प्रमुख सचिव को जानकारी दी गई है।उन्होंने बताया कि अच्छा स्थान देखकर अधिकारियों ने कस्तूरबा विद्यालय के बाहर हैलीपेड बनाने का निर्णय लिया था