शहीद दिवस पर मंगलवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन करके शहीदों का स्मरण करते हुए उनकी गाथा को याद किया गया। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कई स्थानों पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सीपीआईएम ने ग्राम बिरौंची में शहीद दिवस पर विचार गोष्ठी की गई। शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की क्रांति के बारे में बताया गया। सीपीआईएम के प्रदेश राज्य सचिव, मंडल सदस्य ब्रज लाल भारती ने कहा कि शहीदों का सपना था कि भारत में शोषण विहीन समाज की स्थापना हो। इस दौरान भगवान सिंह गौतम, पन्ना लाल, गंगाराम, कुंवर पाल, प्यारे लाल, मधुर शर्मा, शिशुपाल सिंह,अशोक, जगवीर, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
वीके जैन कॉलेज में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि विनय कुमार जैन, प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार गुप्ता ने शहीदों की क्रांति के बारे में बताया। यश जैन ने भी शहीदों को नमन किया। शहीदों को समर्पित काव्य रचनाएं भी सुनाई गईं। कार्यक्रम में पारुल मैथिल, आंचल, श्रेया, भानु प्रकाश, मीनाक्षी, अंजली, ओमप्रकाश, शक्ति चौहान ने काव्य पाठ किया। इस दौरान कॉलेज की छात्र छात्राएं, शिक्षक मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग मंत्री विनय राज पन्नू ने की। कार्यक्रम में प्रमोद साहू, सुखवीर सिंह पुंढीर ने वीर सपूत बलिदानियों का स्मरण करके श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजन अंकित जैन, पंकज गुप्ता, प्रकाश चंद्र विजय, पंकज पुंढीर, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, सोरन सिंह पुंढीर, अखिल पुंढीर, सांत्वना पाराशर, एकता सिंह, राहुल यादव, रघुवर दयाल, विक्रम सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
सोरों में शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। भागीरथी जनसेवा कल्याण समिति के सचिव शिवम मिश्रा ने इन शहीदों के क्रांति के इतिहास पर जानकारी दी और नमन किया। कर्तव्य जन कल्याण सेवा समिति की सचिव सोनम ने भी क्रांति के इतिहास को रबताया। इस दौरान महेश चंद्र उपाध्याय, मोरमुकुट भारद्वाज, उमाशंकर मिश्रा, विजय राजपूत, ऊषा राजपूत, नीलम मिश्रा, माया कुशवाह हृदेश कुशवाह, विकास राजपूत, अतुल, अजय, रजत आदि मौजूद रहे। गंजडुंडवारा में शहीद दिवस पर कैनाल रोड के मॉडर्न कन्या जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। प्रधानाध्यापक अनिल राठौर ने शहीद दिवस के मौके पर उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने शहीदों के क्रांतिकारी किस्से भी छात्र छात्राओं को बताए। इस दौरान पंकज सिंह, अजय कुमार शाक्य, पवन सक्सेना, हिमंाशु चौहान, प्रतीक अग्रवाल, संजलि गौतम, राजन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
कासगंज में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण करते- फोटो : KASGANJ
कासगंज के किसरौली में शहीद कुंवरपाल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डा. प?- फोटो : KASGANJ