फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज की बिटिया को मुंबई में मिला कला दर्पण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगं। शहर की बिटिया ने मुंबई में अपनी कला का लोहा मनवाया है। भारतीय नाट्य एवं सांस्कृतिक सोसाइटी द्वारा आयोजित भारत - वियतनाम सांस्कृतिक आदान -प्रदान कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन के लिए उसे कला दर्पण पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन

26-27 दिसंबर को रवींद्र नाट्य मंदिर, दादर, मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि प्रदेशों के कलाकारों ने शिरकत की। इस दौरान कलाकारों ने प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की झलक दिखाई। दिल्ली की ओर से सहभागिता करते हुए शहर की हिमांशी द्विवेदी ने भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसकी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तहे-दिल से तारीफ की। आइफा पुरस्कार में नृत्य प्रस्तुतियों की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अनुराधा शाह ने उनके प्रदर्शन के लिए कार्यक्रम के सर्वोच्च पुरस्कार कला दर्पण से उन्हें सम्मानित किया। हिमांशी की इस उपलब्धि से शहर वासियों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें